Seema Samriddhi, the lawyer in the Nirbhaya case, has received a BJP ticket from Etawah.

फोटो 27::अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा।

इटावा। सुप्रीम कोर्ट में चर्चित निर्भया केस की पैरवी करने वाली अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने इटावा सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने और पार्टी से टिकट मांगने की बात कही है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की सराहना की।


मीडिया से बातचीत में सीमा समृद्धि ने कहा कि इटावा उनका घर है और वह क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाएंगी। उन्होंने बताया है भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सामने भी अपनी दावेदारी पेश कर चुकी हैं। उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगार युवाओं को रोजगार और नियुक्तियां दिलाना है। इसके अलावा वह इटावा के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए काम करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देता है तो वह जनकल्याण के लिए काम करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि सीमा समृद्धि ने टिकट मांगा है। टिकट का अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। (संवाद)



Source link