Kanpur: Youth dies after falling from the sixth floor of Rudra Greens Apartments

इसी अपार्टमेंट से गिरकर हुई मौत, संभव खंडेलवाल की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में आरके नगर गुमटी थाना नजीराबाद निवासी कारोबारी विशाल खंडेलवाल के इकलौते बेटे संभव खंडेलवाल (22) की छठवीं मंजिल से नीचे बॉलकनी में गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुरी तरह लहूलुहान संभव को इलाज के लिए पारस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने संभव को मृत घोषित कर दिया। बिठूर पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि संभव रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट के टावर 2 के 6-ए फ्लैट में रहने वाली एक युवती से मिलने आया था। बिठूर पुलिस ने मौके पर फारेंसिक टीम को बुलाया है। मृतक के पिता विशाल एक दैनिक अखबार के संपादक हैं।




Source link