फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की शनिवार सुबह मौत हो गई। वह 17 दिन से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। दरवेशाबाद गांव निवासी छुटकू (48) 29 अक्तूबर को बाइक से किसी काम से बिंदकी जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। कुछ दिन पहले परिजन उन्हें घर ले आए थे। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी शैलेष सिंह ने बताया कि चचेरे भाई राजेश कुमार की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

