आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के जेसीबी चौराहे, शास्त्रीपुरम के पास एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने युवती के गले पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवती शास्त्रीपुरम स्थित एक मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी में नौकरी करती है। युवक से उसकी पहले दोस्ती थी। हमले के बाद उसे गंभीर हालत में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
