डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के बाद अब जेआरएफ, नेट और पहले से टीचिंग कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग सितंबर के पहले सप्ताह में कराई जाएगी।

इसके बाद सितंबर के दूसरे सप्ताह में पीएचडी कोर्स वर्क में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी करने की तैयारी है। इस बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा में करीब 2900 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,050 अभ्यर्थी सफल हुए। विश्वविद्यालय ने तीन दिन तक अलग-अलग विषयों में 1400 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई। अब जेआरएफ, नेट और पहले से टीचिंग कर रहे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी है।

पीएचडी समन्वयक प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि जेआरएफ, नेट और टीचिंग कर रहे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग सितंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। अंतिम सूची जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के कोर्स वर्क में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *