आजमगढ़ जिले की कंधरापुर थाना पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने के आरोप में सुनील कुमार (43) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों और बदले हुए व्यक्तिगत विवरण के आधार पर यह पासपोर्ट बनवाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम की
.
सुनील कुमार, जो हरीपुर गांव का रहने वाला है, ने साल 2005 में पासपोर्ट संख्या F2987665 बनवाया था। बाद में इसका नवीनीकरण कराकर पासपोर्ट संख्या M3621632 प्राप्त किया।
आरोप है कि उसने पुराने पासपोर्ट का विवरण छिपाकर साल 2019 में अपने नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि में बदलाव किया। इसके बाद 15 अक्टूबर 2019 को उसने नया पासपोर्ट संख्या V0011009 बनवा लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कंधरापुर थाना प्रभारी केदार नाथ मौर्य ने पुलिस टीम के साथ सुनील कुमार को चंद्रमा ऋषि आश्रम पुलिया के पास से पकड़ा। जिले में इस तरह के डबल पासपोर्ट के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
