अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Fri, 22 May 2026 12:05 PM IST

आगरा नगर निगम के बजट में टास्क फोर्स पर 1.25 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद केवल 14 लाख रुपये की ही वसूली होने पर पार्षदों ने सवाल उठाए। बैठक में बजट प्रावधानों, अतिक्रमण, टोरंट पावर बकाया और अन्य आय-व्यय को लेकर अधिकारियों को घेरा गया।


Agra Municipal Budget Row: 1.25 Crore Spent on Task Force, Only 14 Lakh Penalty Collected

मेयर आगरा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया। नगर निगम के बजट का यही हाल रहा। निगम ने बजट में ऐसे गजब प्रावधान किए हैं कि अधिवेशन में पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा। एक मामला नगर निगम टास्क फोर्स का उठाया गया। कहा गया कि जिस पर निगम सालाना 1.25 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। मगर वह पॉलिथीन और अतिक्रमण पर केवल 14 लाख रुपये ही जुर्माना वसूल सका। इनके वेतन और गाड़ियों पर ही निगम जुर्माना वसूली से नौ गुना ज्यादा खर्च कर रहा है।

बजट पर चर्चा में पार्षद रवि माथुर ने कहा कि निगम को पॉलिथीन और अतिक्रमण पर कार्रवाई से केवल 14 लाख रुपये की आय हुई जबकि टास्क फोर्स पर खर्च 1.25 करोड़ रुपये हुए। कोई ऐसी जगह नहीं है जहां अतिक्रमण न हो। पार्षद अनुज शर्मा ने कहा कि उनका क्षेत्र सबसे ज्यादा अतिक्रमण का शिकार है, हर बार टास्क फोर्स केवल वसूली कर चला जाता है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *