Temple Sadhu Suicide Hanging Case

खुदकुशी
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

इगलास कस्बा के मथुरा रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में एक साधु ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मंदिर पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


मृतक की पहचान गांव शाहपुर निवासी जय किशोर (50) पुत्र कन्हैयालाल के रूप में हुई है। वह करीब आठ साल से इगलास कस्बा में रह रहे थे। पिछले पांच वर्ष से वह राधा-कृष्ण मंदिर में रात को आकर सोते थे। सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो उन्हें इस घटना का पता चला। मंदिर से जुड़े लोगों ने तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मंदिर के सेवायत से जानकारी ली। मुख्यालय से आई फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

जांच और पारिवारिक जानकारी

पुलिस को अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जय किशोर के परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जय किशोर की शादी नहीं हुई थी और वह गांव छोड़कर गेरुआ वस्त्र धारण कर यहां रहने लगे थे। उनके तीन भाई हैं, जिनमें से एक की मृत्यु पहले ही दिल्ली में हो चुकी है। एक भाई गांव में मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा है।



Source link