
हंगामा करते परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी
– फोटो : amar ujala
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6adadd9fa3103078d403d898″,”slug”:”etawah-young-man-body-found-in-gwalior-commotion-ensued-throughout-night-in-front-of-kotwali-road-was-blocked-2026-10-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”इटावा: ग्वालियर में मिला था युवक का शव, कोतवाली के सामने रातभर चला हंगामा, सड़क पर लगाया जाम, कार्रवाई की मांग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

हंगामा करते परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी
– फोटो : amar ujala
ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में नाले से मिले साबितगंज निवासी बृजेंद्र के शव को लेकर बृहस्पतिवार रात इटावा में हंगामा हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली के सामने सड़क जाम कर दी। सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मृतक के भाई विजय सिंह ने साथ गए रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया।
उनका कहना है कि कोतवाली पुलिस आरोपी रिश्तेदार को पकड़कर लाई थी, लेकिन तीन दिन बाद उसे छोड़ दिया। देर रात करीब 11 बजे अधिकारियों के समझाने और निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और शव लेकर चले गए। परिजनों के मुताबिक, 11 अक्टूबर को बृजेन्द्र एक रिश्तेदार के साथ पुलिस टीम के साथ अहमदाबाद गए थे। वहां क्षेत्र के एक युवक द्वारा भगाई गई रिश्तेदार की बेटी को बरामद किया गया था।