{“_id”:”6ae83e61b9c55bdca0065313″,”slug”:”etawah-husband-strangles-wife-to-death-while-under-the-influence-of-alcohol-2026-11-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”इटावा: शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, गृह क्लेश के चलते दिया वारदात को अंजाम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गमगीन परिजन
– फोटो : अमर उजाला
भरेह थाना क्षेत्र के ग्राम पालम में रविवार रात गृह क्लेश के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब पीने का आदी था और आए दिन शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट और झगड़ा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।
ग्राम पालम निवासी शिवपूजन सिंह गुर्जर का रविवार रात किसी पारिवारिक बात को लेकर पत्नी अवधेश कुमारी से विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत शिवपूजन ने आवेश में आकर पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो गांव में भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

