यूपी:इन दो भाइयों ने बर्बाद की छात्रा की जिंदगी, वो चीखती रही, रहम न आया; ‘दरिंदों’ का पुलिस ने किया ये हाल – Two Brothers Arrested After Police Encounter In Firozabad Misdeed Case Involving Minor Girl
फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रविवार को खेत में मरणासन्न हालत में मिली किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। रविवार देर रात थाना खैरगढ़, मक्खनपुर पुलिस तथा एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सहित दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस, पीड़िता का मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की है। ……


