इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम घर में कूलर चलाने के लिए बिजली बोर्ड में तार लगा रही महिला करंट की चपेट में आ गई। तेज बिजली का झटका लगने के बाद वह सिर के बल जमीन पर गिर गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों न

.

हादसा नगला भवानीदास गांव में शाम करीब 7 बजे हुआ। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मायके और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। अचानक हुए हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

नगला भवानीदास गांव निवासी राजा भदौरिया दूध की डेयरी चलाते हैं। उनकी पत्नी दीक्षा बुधवार शाम घर में कूलर चलाने के लिए बिजली बोर्ड में तार लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया। बिजली का झटका लगते ही वह सिर के बल जमीन पर गिर गईं।

कूलर चलाने के लिए बिजली बोर्ड में तार लगा रही थीं। इसी दौरान करंट लगने से मौत हो गई।

कूलर चलाने के लिए बिजली बोर्ड में तार लगा रही थीं। इसी दौरान करंट लगने से मौत हो गई।

हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे

हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन दीक्षा को तुरंत इटावा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

अचानक मौत से परिवार में मचा कोहराम

दीक्षा की मौत की जानकारी मिलते ही उनके मायके और ससुराल के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिवार में अचानक हुई इस मौत से मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

महिला की मौत के बाद पुलिस और अस्पताल की प्रक्रिया के दौरान परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन दीक्षा के शव को अपने साथ लेकर चले गए। परिवार में हादसे को लेकर गम का माहौल बना हुआ है।



Source link