Municipal Corporation cracks down on encroachment; goods seized

नौरंगाबाद में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम।  स्रोत : नगर निगम

अलीगढ़। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने शनिवार को तीन प्रमुख इलाकों में अभियान चलाया। कहीं सड़क किनारे कब्जा जमाए दुकानदारों का सामान जब्त किया गया तो कहीं दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माने की चेतावनी दी गई। इस कार्रवाई से सड़क घेरकर कारोबार करने वालों में खलबली मची रही।


प्रवर्तन दल ने शनिवार दोपहर नौरंगाबाद जीटी रोड, रामघाट रोड और क्यामपुर मोड़ पर अभियान चलाया। नौरंगाबाद जीटी रोड पर सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए नगर निगम की टीम ने करीब एक ट्रॉली सामान जब्त किया। रामघाट रोड पर आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के निस्तारण के लिए कार्रवाई की गई। यहां सड़क पर ठेले लगाकर और दुकानों के बाहर सामान फैलाकर रास्ता घेरने वालों को चेतावनी दी गई।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि कहा कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्ती के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। शहर में यातायात सुचारु रखने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



Source link