पुरातत्वविद् डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की जयंती पर जायसवाल समाज सेवा समिति की ओर से नगर स्थित मैहर देवी मंदिर धर्मशाला में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल और महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल ने अतिथियों एवं समाज के लोगों का स्वागत किया। अध्यक्षता भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त लिपिक दयाशंकर जायसवाल ने की। गोष्ठी में डॉ. ओमप्रकाश जायसवाल, शंभूनाथ जायसवाल, कलाविद् रविकांत जायसवाल, अतुल जायसवाल, रमेश चंद्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल (मुन्ना), सुग्रीव जायसवाल, अरविंद कुमार जायसवाल, चंदन कुमार जायसवाल और श्यामजी जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल ने किया। अंत में उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने आभार जताया।



Source link