More than 40,000 tourists visited the Taj.

124…ताजमहल पर शनिवार को उमड़ी पर्यटकों की भीड। संवाद

आगरा। मोहब्बत की बेमिसाल निशानी ताजमहल का दीदार करने की हसरत लेकर सात समंदर पार और देश के कोने-कोने से आए सैलानी शनिवार को आगरा पहुंचे।


सूर्योदय की पहली किरण से सूर्यास्त की लालिमा तक ताजनगरी में पर्यटकों का सैलाब उमड़ता रहा। पूर्वी और पश्चिमी प्रवेश द्वारों से लेकर टिकट खिड़कियों तक लगी लंबी कतारों में मासूम बच्चों और बुजुर्गों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार, दिनभर में 32,144 टिकट बिके, जिनमें 3,710 विदेशी मेहमान शामिल रहे। 15 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क होने से सैलानियों का यह आंकड़ा 40 हजार के पार पहुंच गया। दोपहर बाद पश्चिमी पार्किंग फुल हो गई। मजबूरन पर्यटकों को अपने वाहन सड़क के दोनों किनारों पर लावारिस हाल में खड़े कर ताज के दीदार के लिए जाना पड़ा जिससे अव्यवस्था बढ़ गई।



Source link