इटावा में रात को रेलवे ट्रैक पर बैठकर बात कर रहे पॉलेटेक्निक छात्र और छात्रा मालगाड़ी की चपेट में आए गए। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्रा की हालत गंभीर है। मालगाड़ी के गार्ड का कहना है कि लड़का बीच ट्रैक पर बैठा था, जबकि लड़की लाइन के किनारे ब
.
घटना मुख्यालय से करीब दो किमी दूर राहतपुरा फाटक के पास सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8 बजे की है। गार्ड की सूचना पर ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर घायल छात्रा को सैफई भिजवाया। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। छात्र का नाम रोहन श्रीवास्तव है, जबकि छात्रा का नाम नगमा है। दोनों शहर के पॉलीटेक्निक कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स थे।
देखें 3 तस्वीरें…

डॉक्टरों की पुष्टि के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छात्रा को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस हॉस्टल की छात्राओं से पूछताछ कर रही है, छात्रा के बाहर निकलने पर सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब जानें पूरा मामला…
भरथना के रहने वाला रोहन (19) इटावा के आईआईटी चौराहे स्थित अपने नाना के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। तीन भाइयों में वो दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई का नाम अर्पित है। सबसे छोटा चिराग है। पिता बकेवर में बिजली विभाग में एसएसओ के पद पर तैनात हैं। जबिक छात्रा नगमा (18) औरैया की रहने वाली है। वो कॉलेज कैंपस के छात्रावास में रहती है।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 7:30 बजे नगमा छात्रावास से निकलकर रोहन से मिलने के गई थी। कॉलेज से करीब 400 मीटर की दूरी पर दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक है। इसी रूट पर सबसे किनारे इटावा से मैनपुरी जाने का रेवले ट्रैक भी है। जिसपर कभी कभी मालगाड़ी ही आती है। दोनों बात करते-करते सुनसान रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और रेलवे लाइन पर ही बैठ गए।

रोहन और नगमा का अफेयर था, दोनों ने एक साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर सुसाइड किया जिसमें रोहन की मौत हो गई और नगमा घायल है।
भाई बोला- कॉल किसी और ने उठाई, कहा एक्सीडेंट हुआ है
रोहन के बड़े भाई ने बताया- मेरे नाना का दे रात को कॉल आया कि रोहन 7 बजे घर से निकला है लेकिन घर नहीं लौटा है। कॉल ट्राई कर रहे हैं, लेकिन कोई उठा नहीं रहा है। उसे कॉल करके पूछो कि कहां है। जब मैंने कॉल की तो किसी और ने फोन उठाया और बताया कि एक मुस्लिम लड़की के साथ रोहन का एक्सीडेंट हो गया है।
दोनों को जिला अस्पताल लेकर जा रहे हैं। हालत गंभीर है। ये सुनते ही हम लोग आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचे तो मेरे भाई की मौत हो चुेकी थी। जबकि छात्रा बेहोशी की हालत में थी। उसके सिर और पीठ पर गहरा घाव हो गया था। मेरे भाई का सिर फट गया था, पेट और पैर बुरी तरह चोटिल थे। मेरे भाई का 27 नवंबर को बर्थडे आने वाला था। वो बर्थडे पर घर जरूर आता था।
लड़की बोली- रोहन को भाई मानती हूं
पुलिस के मुताबिक, सैफई में लड़की को सुबी 10:30 बजे होश आया है। उसने अपने परिवार को बताया है कि रोहन को वो अपना भाई मानती थी। दोनों अक्सर बात करते-करते वहां रेलवे लाइन तक चले जाते थे। कल रात को मैं किनारे बैठी थी, रोहन रेलवे लाइन के बीच में बैठा था। हम दोनों को पता ही नही चला कि कब ट्रेन आ गई और ये हादसा हो गया।
रोहन के परिजन बोले- बेटे का अफेयर नहीं था
वहीं, रोहन की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी दोनों के अफेयर की बात से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि रोहन का किसी लड़की से कोई अफेयर नहीं था। दोनों एक ही क्लास में हैं इसलिए अक्सर पढ़ाई को लेकर बात करते रहते थे।
सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया –

सिविल लाइन पुलिस को युवक और युवती के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। युवक की मौत हो गई, जबकि युवती सैफई रेफर है।

——————————
यह इंटरव्यू भी पढ़िए-
रोहिणी बोलीं- चुनाव लड़ने नहीं, लड़वाने आई हूं, अखिलेश या कांग्रेस नहीं, वाल्मीकियों को हिस्सेदारी देने वाले को समर्थन देंगे

स्विट्जरलैंड में 6 साल बिताने के बाद भारत लौटीं रोहिणी घावरी अब अपने वाल्मीकि समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत करने की मुहिम में जुटी हैं। डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी करने और स्विट्जरलैंड में 2 साल नौकरी करने के बाद उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया। दिल्ली, हरियाणा और मेरठ के बाद वे लखनऊ पहुंचीं। पढ़िए पूरी खबर…
