उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के बल्लमपुर गांव निवासी पुष्कर सिंह यादव ने NDA परीक्षा में ऑल इंडिया 320वीं रैंक हासिल की है। चौथे प्रयास में मिली इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। पुष्कर ने हाईस्कूल में 94 और इंटरमीडिएट में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया।
#nda #mainpuri #pushkarsinghyadav #defence #dynamitenews | Dynamite News Hindi