DM and SSP inspected the polling booth

फोटो गुरु कार्ष्णि इंटर कॉलेज में पोलिंग बूथ का निरीक्षण डीएम-एसएसपी

महावन। आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने कस्बा महावन स्थित गुरु कार्ष्णि इंटर कॉलेज में पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर मौजूद बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने बीएलओ से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और मतदाता सूची में छूटे हुए लोगों का विवरण तैयार करने के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने कस्बावासियों से अपील की कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें। इस दौरान एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील कुमार कर्दम मौजूद रहे। संवाद



Source link