The bond of love broke after the birth of a daughter.

विवाहिता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अलीगंज में महिला का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद उसे ससुराल में पीटा गया। बच्ची को छीनकर घर से निकाल दिया।


पीड़िता रंगोली निवासी पलिया ने बताया कि उसने 4 जनवरी 2026 को सुमित निवासी दाऊदगंज के साथ न्यायालय में प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि 5 अक्तूबर को दाऊदगंज स्थित अस्पताल में ऑपरेशन से उसने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के करीब आठ दिन बाद ससुराल वालों ने उसको पीटा और घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर सूचना दी और नानी के घर चली गई।

रंगोली का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी नवजात बच्ची को अपने पास रख लिया है। उसका आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने से ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे। उसके सोने के जेवर, रुपये और अन्य सामान भी घर पर ही रख लिए गए। पीड़िता ने पुलिस से नवजात बच्ची को सुरक्षित वापस दिलाने, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसे आशंका है कि ससुरालीजन ने उसकी बेटी की हत्या न कर दी हो।

सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link