Speeding truck runs over businessman on a motorcycle; he dies

फोटो-10-फतेहपुर: दीपक उर्फ दीपू सिंह की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

धाता। कौशाम्बी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार कारोबारी की मौत हो गई। पहले एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। सड़क पर गिरते ही पीछे से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन कौशाम्बी पहुंच गए हैं।


धाता थाना क्षेत्र के पलवा गांव निवासी दीपक उर्फ दीपू सिंह (35) बुधवार रात चित्रकूट के कर्वी से बाइक से घर लौट रहे थे। महेवा घाट के पास हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल मंझनपुर ले गई। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दीपक ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन ट्रक से कुचलने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव हो गया।

दीपक मौरंग और गिट्टी सप्लाई का कारोबार करते थे। वह परिवार के साथ कौशाम्बी के मंझनपुर स्थित ओसा में मकान बनवाकर रह रहे थे। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से पत्नी दीपिका और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

फोटो-10-फतेहपुर: दीपक उर्फ दीपू सिंह की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

फोटो-10-फतेहपुर: दीपक उर्फ दीपू सिंह की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन



Source link