एटा में बाइक सवार तीन किशोरों की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। तीनों बाइक से श्राद्ध में शामिल होने ननिहाल की ओर जा रहे थे। रात 11 बजे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने रात दो बजे एटा मेडिकल कॉ
.
मृतकों की पहचान फिरोजाबाद के करन कश्यप (15), सुमित कश्यप (17) और एटा के मुनिया खेड़ा निवासी आशु के रूप में हुई है। करन और सुमित मौसेरे भाई थे। आशु ममेरा भाई था। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना आवागढ़ थाना क्षेत्र के टूंडला रोड पर हुआ।

हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय और राहगीरों की भीड़ लग गई।

चाचा विनोद कुमार ने बताया मेरे दो भतीजे और एक भांजे की मौत हो गई है।
हादसा जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर तिसार चौराहे के पास हुआ। फिरोजाबाद का रहने वाले करन के पिता की मौत हो चुकी है। वह चूड़ी बनाने का का करता है। वहीं सुमित प्राईवेट नौकरी करता है उसके भी पिता की मौत हो चुकी है। ये दोनों मौसेरे भाई थे। वह शुक्रवार रात अपने मामा के बेटे आशु को लेकर बाइक से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
मेडिकल कॉलेज में तीसरे किशोर ने तोड़ा दम
तीसरा मृतक आशु एटा के मुनिया खेड़ा का निवासी था। वह कक्षा 11 का छात्र था। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। तीनों किशोरों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है।

नानी के यहां श्राद्ध में शामिल होने जा रहे तीन चचेरे और फुफेरे भाईयों की एक्सीडेंट में मौत हो गई।
परिजन बोले- दो भांजे और एक भतीजा खोया
मृतक के परिजन विनोद कुमार ने बताया कि मरने वालों में उनके दो भांजे और एक भतीजा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तीनों फिरोजाबाद की तरफ से ननिहाल आ रहे थे। हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे ने एटा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
आवागढ़ थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दो किशोरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वाहन की तलाश और हादसे की जांच की जा रही है।
———————————-
यह खबर भी पढ़िए
अखिलेश बोले- सीएम ने नाम बदला, जनता उन्हें बदल देगी: जिंदा व्यक्ति के नाम पर एयरपोर्ट कर दिया

बलिया में अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने वाले सीएम को इस बार जनता बदलने जा रही है। नोएडा एयरपोर्ट को पीएम मोदी के नाम पर किए जाने को लेकर भी सपा प्रमुख ने तंज कसा। पूरी खबर पढ़ें
