
गंगा का बढ़ा जलस्तर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a8f1585971c1effa1034882″,”slug”:”flood-threat-in-the-katri-areas-ganga-s-water-level-has-crossed-the-warning-mark-2026-08-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कटरी में बाढ़ का खतरा: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, खेतों में आधा से एक फीट पानी भरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गंगा का बढ़ा जलस्तर
– फोटो : अमर उजाला
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने कटरी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। बुधवार सुबह आठ बजे कानपुर बैराज पर अपस्ट्रीम जलस्तर 114.220 मीटर और डाउनस्ट्रीम 114.070 मीटर दर्ज किया गया। बैराज का चेतावनी स्तर 114 मीटर और खतरे का निशान 115 मीटर है। बैराज से 3,61,440 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बढ़ते जलस्तर के चलते मंगलवार देर रात नवाबगंज-ख्योरा कटरी के मजरा भोपालपुरवा के आसपास खेतों में आधा से एक फीट तक पानी भर गया।
भोपालपुरवा से भगवानदीनपुरवा जाने वाले मार्ग पर दयाल फार्म के पास भी करीब एक फीट पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कटरी के निचले इलाकों में पानी बढ़ने का असर सबसे अधिक दिखाई दे रहा है। किसानों के सब्जियों के खेत और अमरूद के बाग पानी की चपेट में हैं। किसान भिंडी, बैंगन समेत तैयार सब्जियों की फसल निकालकर सुरक्षित करने में जुटे हैं। अमरूद की फसल भी प्रभावित होने लगी है। गांव निवासी पुनीत निषाद, कमलेश निषाद, राजेंद्र निषाद, राहुल निषाद और विशाल निषाद समेत अन्य किसानों ने कहा कि खेतों में पानी भरने से सब्जियों को नुकसान होगा।