{“_id”:”6b02cde858526a895f049a6b”,”slug”:”kannauj-truck-overturns-following-collision-between-a-motorcycle-and-a-car-two-youths-died-and-one-injured-2026-11-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कन्नौज हादसा: बाइक और कार की टक्कर के बाद पलटा ट्रक, दो युवकों की मौत और एक घायल, अस्पताल में भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Kannauj Road Accident
– फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में शादी की दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों की बाइक में पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक और कार चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर निवासी गुलाब सिंह (23) पुत्र रामप्रकाश वर्मा अपने पारिवारिक भाई बालक्टर सिंह (25) पुत्र मानसिंह के साथ शनिवार रात छिबरामऊ में अपने मित्र की शादी में शामिल होने आए थे। देर रात दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। उधरनपुर के पास गांव रुद्रापुर के सामने पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
