{“_id”:”6ae763bfe282327ce10cf822″,”slug”:”case-registered-against-three-individuals-for-misappropriating-rs-69-38-lakh-from-sbi-employees-union-2026-11-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: एसबीआई कर्मचारी संघ के 69.38 लाख हड़पने में तीन पर रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
एसबीआई एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के बैंक खाते से करीब 69.38 लाख रुपये हड़पने के आरोप में संघ के पूर्व महामंत्री समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर संघ के आजीवन सदस्य रामाशंकर सोनकर की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस प्राथमिकी दर्जकर जांच कर रही है।
जवाहरनगर निवासी रामाशंकर सोनकर ने पुलिस को बताया कि संघ के पूर्व महामंत्री आरपी सिंह के निधन के बाद सुरेश चंद्रा ने वर्ष 2022 से 2025 तक के लिए कथित रूप से फर्जी कमेटी गठित की थी। इसे लेकर संघ के करीब 1700 सदस्यों की ओर से रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एंड चिट्स, उत्तर प्रदेश के समक्ष शिकायत की गई थी। आरोप है कि रजिस्ट्रार ने 22 जून 2023 को आदेश जारी कर कमेटी को निरस्त कर दिया था। इसके बावजूद सुरेशचंद्रा, संतोष अंबेडकर और उनके सहयोगी ने वाराणसी स्थित एसबीआई शाखा के खाते से रकम निकाल ली। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

