न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey

Updated Thu, 24 Sep 2026 11:09 PM IST


Kanpur: Ganesha idols immersed in artificial ponds with due rituals

गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान से किया गया विसर्जन
– फोटो : अमर उजाला



शहर की सड़कों पर गुरुवार को गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेकर निकले। महिलाएं, पुरुष और बच्चे गुलाल लगाकर नाचते-झूमते हुए बप्पा से अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना करते नजर आए। गंगा बैराज, काली घाट, गोला घाट और मैस्कर घाट समेत विभिन्न विसर्जन स्थलों पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया।



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *