{“_id”:”6aed67cf8006e9e93603900d”,”slug”:”kanpur-ghatampur-circle-police-goonda-act-against-41-individuals-in-10-months-history-sheets-opened-for-30-2026-11-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: घाटमपुर सर्किल पुलिस का एक्शन, 10 माह में 41 पर गुंडा एक्ट, 30 की हिस्ट्रीशीट खुली, ACP ने कही ये बात”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

घाटमपुर थाना
– फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के सभी छह थानों में बीते 10 महीने में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 41 बदमाशों पर गुंडा एक्ट लगाया गया, 30 की हिस्ट्रीशीट खोली गई। साथ ही चोरों के एक गिरोह पर गैंगस्टर लगाया गया। एक पर गैंगस्टर की कार्रवाई प्रस्तावित है।
आंकड़ों पर गौर करें, तो गुंडा एक्ट की सबसे अधिक कार्रवाई बिधनू थाने में की गई है। वहीं हिस्ट्री शीटर सबसे ज्यादा सेन पश्चिमपारा के हैं। बिधनू थाने की पुलिस ने तीन शातिर चोरों पर गैंगस्टर लगाया है। सजेती पुलिस ने कोटरा के एक युवक की हत्या कर सचेंडी थाना क्षेत्र में शव फेंकने के मामले में आठ लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई प्रस्तावित है।

