चकेरी के अहिरवां राजा मार्केट में टप्पेबाज दो महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन उड़ा दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। पीड़ित व्यापारी ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष को घटना की सूचना दी। राजा मार्केट निवासी हरि नारायण तिवारी की घर के आगे जय जानकी जय हनुमान ज्वेलर्स नाम से दुकान है। बुधवार को वह और उनका बेटा सरवन बैठे हुए थे। करीब 12 बजे दो महिलाएं दुकान में आईं।
बेटी की शादी की बात कहकर गहने दिखाने के लिए कहा। दुकानदार को बातों में उलझाकर एक चेन छिपा ली। इसके बाद पसंद न आने की बात कहकर चली गईं। मिलान करने पर 10 ग्राम की चेन गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाएं कैद हुईं। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
