न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey

Updated Mon, 28 Sep 2026 11:49 PM IST


Kanpur: Smuggler arrested with liquor worth ₹50,000 in trolley bag

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला



कानपुर सेंट्रल पर सोमवार की चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय शराब तस्कर बिहार गया के पंचमहला निवासी रंजीत कुमार (40) को गिरफ्तार किया है। उसके ट्रॉली बैग में हरियाणा की 12.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की कीमत 50 हजार रुपये बताई गई। जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि हैरिसगंज पुल के आगे सीपीसी वाशिंग लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर सोमवार दोपहर करीब 12:40 बजे चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हरियाणा से शराब लेकर बिहार जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। आरोपी से तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *