मलिहाबाद थाने में दर्ज चोरी के एक मामले में दो दरोगाओं ने आरोपी के पते को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट दी। इस पर एडीजे रविंद्र प्रसाद गुप्ता ने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस आयुक्त को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 14 अक्तूबर की तारीख तय की है। आयुक्त को अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा गया है।


आरोपी सुमित सिंह चोरी के मामले में काफी समय से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट और कुर्की का आदेश जारी कर रखा है। दरोगा शुभम ने रिपोर्ट दी कि सुरेश प्रसाद के प्रमाणपत्र के अनुसार सुमित सिंह पिछले 20 वर्षों से हरदोई के अल्लीपुर गांव में नहीं रह रहा है। वहीं, विवेचक दरोगा बृजपाल सिंह ने वर्ष 2022 की चार्जशीट में आरोपी के उसी पते पर रहने की पुष्टि की थी।

ये भी पढ़ें – यूपी: चक्रवाती बारिश खत्म होते ही मौसम ने लिया यू-टर्न, पूरे प्रदेश में खिली तेज धूप; आठ डिग्री तक चढ़ेगा पारा



ये भी पढ़ें – “न्यायपालिका में राजभाषा हिंदी का इस्तेमाल बढ़ाना जरूरी”, उप मुख्यमंत्री बोले- ये आम जनता के लिए जरूरी

कोर्ट ने इस विरोधाभास को जांच का विषय बताया है। एक तरफ आरोपी को 20 वर्षों से उसी पते पर न रहना बताया गया। वहीं, 2022 की चार्जशीट में उसे उसी पते पर निवास करते दिखाया गया। प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद को 14 अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर स्थिति स्पष्ट करनी होगी। पुलिस आयुक्त को भी दोनों दरोगाओं की अलग-अलग रिपोर्ट पर जांच कर कोर्ट को रिपोर्ट देनी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *