Kanpur News: जाजमऊ पुराने गंगापुल पर 24 बेयरिंग बदलने के लिए रविवार से डायवर्जन का ट्रायल शुरू हो गया। एनएचएआई ने उन्नाव पुलिस के साथ मिलकर तीन स्थानों पर भारी वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगाए हैं। हालांकि डायवर्जन के बावजूद कुछ भारी वाहन गदनखेड़ा से बदरका चौराहा होकर मरहला चौराहे की ओर निकल गए। इससे शुक्लागंज छोर पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।

जाजमऊ गंगापुल वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए बोल्डर
– फोटो : amar ujala
