{“_id”:”6aef4d11d687644429022179″,”slug”:”women-in-a-thar-suv-hit-a-scooter-rider-and-dragged-him-for-20-meters-victim-dies-2026-11-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: थार ने एलआईसी एजेंट को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मौके पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर के आवास-विकास तीन में अनियंत्रित थार ने स्कूटी से जा रहे एलआईसी एजेंट को जोरदार टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटते ले गई। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए जबकि स्कूटी सवार की मौत हो गई। थार में दो युवतियां सवार थीं जो नशे की हालत में बताई गईं। घटना के बाद दोनों ने फोन कर एक कार बुलाई और उसमें सवार होकर निकल गईं। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा कर थार जब्त कर ली।
पनकी के स्वराजनगर निवासी संतोष सिंह चौहान (61) एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के एजेंट के रूप में कार्य करते थे। परिवार में पत्नी सुनीता, इंजीनियर बेटा राहुल और एमएनसी बंगलूरू में कार्यरत बेटी साक्षी हैं। राहुल ने बताया कि पिता शनिवार देर शाम केशवपुरम स्थित एक साड़ी शोरूम से मां के लिए साड़ी खरीदने गए थे। घर लौटने के दौरान गायत्री पैलेस के पास थार ने उन्हें रौंद दिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि गाड़ी जब्त कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।

