= संख्या 47 से बढ़कर 57 हुई, पैथोलॉजी, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग को मिलीं

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी खबर है। कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की 10 सीटों की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही पीजी की कुल सीटें 47 से बढ़कर 57 हो गई हैं।

सीटों में वृद्धि से मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पढ़ाई और प्रशिक्षण की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को पीजी में प्रवेश के अधिक अवसर मिल सकेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि कॉलेज में पीजी सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे।

इसके तहत विभिन्न विभागों में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, शिक्षकों और प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं के आधार पर सीटों में वृद्धि की गई है। कुल 10 अतिरिक्त सीटें तीन विभागों को मिली हैं। इनमें पैथोलॉजी विभाग में पांच, प्रसूति एवं स्त्री रोग (ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) विभाग में पांच सीटें शामिल हैं।



Source link