Fatehpur News:बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत – Motorcyclist Killed After Being Hit By A Bus
अमौली। तेज रफ्तार बस की टक्कर से शनिवार देर शाम बाइक सवार की मौत हो गई। चांदपुर थाना के गोविंदपुर बिलारी निवासी अनुज प्रजापति (19) शनिवार देर शाम आठ बजे बाइक से सठिगवां जा रहा था। तेंदवारी मोड़ के पास सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी अमौली में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि हादसे की परिजन को सूचना दी गई है। परिजन की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। Source link


