Nagar Kirtan commenced under the divine aegis of Sri Guru Granth Sahib Ji and the leadership of Panj Pyare

नगर कीर्तन
– फोटो : अमर उजाला

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन रविवार को लाटूश रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से निकाला गया। इस दौरान चारों ओर वाहे गुरु वाहे गुरु और नानक आया, नानक आया कल तारण गुरु नानक आया की गूंज रही। यह गुरुद्वारे से निकलकर मोतीझील पार्क में धार्मिक दीवान में परिवर्तित हो गया।


नगर कीर्तन धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र छाया और पंज प्यारों की अगुवाई में आरंभ हुआ। ज्ञानी मदन सिंह ने अरदास के साथ इसकी शुरुआत की। प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड और सुखविंदर सिंह लाडी ने रवाना किया। स्कूलों के बच्चे, शब्दी जत्थे और प्रभात फेरियां इसमें उत्साह से शामिल हुए। दशमेश शस्त्र दल के सेवादार गतका का प्रदर्शन करते चल रहे थे। गुरु नानक देव जी के जीवन वृत्तांत पर आधारित झांकियां भी दिखाई जा रही थीं।

 



Source link