गुरसराय। नगर के बड़े हनुमान मंदिर के पास स्थित एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर मकान के ताले तोड़कर नकदी और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए।


पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में रमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि उनकी बहिन माया देवी बड़े हनुमान जी मंदिर के पीछे रहती हैं। 19 नवंबर को वह मकान में ताला लगाकर वृंदावन गईं थीं। रात में चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की सूचना पड़ोसियों ने फोन पर उन्हें दी। मौके पर जाकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दो मंगलसूत्र सहित सोने के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद गायब मिले। घटना की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई।

घटना के संबंध में गुरसराय थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।



Source link