महोबा। पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 1,35,806 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन बूथ दिवस का आयोजन होगा। बाद में टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
खबर वहीं जो सत्य हो©

सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि अभियान के तहत जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के 1,35,806 बच्चों को पोलियो दवा की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में 528 बूथ बनाए गए हैं। 265 टीमें घर-घर भ्रमण करेंगी। 1,584 बूथ कर्मियों की तैनाती की गई है। जनपद में 402 ग्राम सभा व वार्ड, 398 गांव और 728 आंगनबाड़ी केंद्रों से अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के प्रथम दिन 22 नवंबर को सुबह नौ बजे महिला अस्पताल में जनप्रतिनिधि व मुख्य अतिथि इसका शुभारंभ करेंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।