न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey

Updated Tue, 13 Oct 2026 11:39 PM IST


Intoxicated father bites daughter's back and beats wife who intervened; case registered

पीठ पर काटने और चाकू के निशान
– फोटो : अमर उजाला



चकेरी थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपनी आठ वर्षीय बेटी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। बेटी को बचाने के प्रयास में मां के पीठ पर भी चाकू लग गया। इसके बाद आरोपी पिता ने बेटी की पीठ पर दांत से काट लिया। महिला ने किसी तरह बेटी को बचाया, लेकिन पति ने उसे भी पीटा। पीड़िता ने बताया कि पति अक्सर नशे में उन्हें और बेटी को मारता-पीटता है। घटना के बाद पीड़िता ने चकेरी थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *