{“_id”:”6aff1af487a69ae4bf060e1c”,”slug”:”brajesh-pathak-says-whether-azam-is-in-jail-or-out-it-will-have-no-impact-on-sp-s-politics-2026-11-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: ब्रजेश पाठक बोले- आजम जेल में रहें या बाहर, सपा की सियासत पर नहीं होगा असर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बृजेश पाठक, डिप्टी सीएम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को कहा कि आजम खान के जेल में रहने या बाहर आने से समाजवादी पार्टी की सियासत या 2027 के विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सपा जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। गुंडों, माफियाओं और अराजक तत्वों को संरक्षण देने वाली राजनीति को प्रदेश की जनता दोबारा स्वीकार नहीं करेगी।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत माता और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी सपा की सोच को उजागर करती है। भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभावना और बाबा साहेब के सम्मान के खिलाफ सोच रखने वालों को जनता पहले ही नकार चुकी है। पाठक ने कहा कि योगी सरकार ने अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं है। उत्तर प्रदेश की पहचान अपराध और अराजकता के बजाय विकास, निवेश और सुशासन से हो रही है।

