Woman pressured into non-consensual relations; FIR registered against 28 individuals

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादशाहीनाका थाना क्षेत्र में युवती ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने व विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एआई की मदद से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता ने तीन नामजद समेत 28 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।




युवती ने पुलिस को बताया कि वह पहले माल रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ने जाती थी। कुली बाजार निवासी ऋषभ सोनकर उसका पीछा करता था। जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था। आरोप है कि वह अपने भाई कृष्णा, दीपक और दो-तीन अन्य लोगों के साथ कई बार घर में घुसकर छेड़छाड़ और धमकी दे चुका है। 11 नवंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे ऋषभ शराब के नशे में घर में घुस आया। गालीगलौज करते हुए हाथ पकड़कर घसीटना। शोर सुन छत से मां और छोटी बहन नीचे आईं तो उन्हें जमकर पीटा। बादशाहीनाका थाना प्रभारी राहुल कटियार के अनुसार तीन युवक समेत कुल 28 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।



Source link