कानपुर सेंट्रल-चंदारी होम सिग्नल के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच पर पथराव करने के आरोपी को आरपीएफ-जीआरपी और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रथम दृष्टया उसकी मानसिक हालत ठीक न होने पर उसे मेडिकल के लिए आगरा रेफर किया गया।
आरपीएफ थाना प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि 30 अगस्त को गाड़ी संख्या 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस चंदारी होम सिग्नल के पास से गुजर रही थी। तभी कोच पर पत्थर लगने की सूचना मिली थी। घटना के बाद आरपीएफ, जीआरपी ओर क्राइम ब्रांच ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। सोमवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए टीम ने उसे केपीएम अस्पताल भेजा जहां मनोचिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान की गई है। मेडिकल के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
