बरुआसागर। मंडल के कटरा शक्ति केंद्र पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड रामकिशोर साहू के मुख्य आतिथ्य में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर के एक विवाह घर में कार्यकर्ताओं ने ”मन की बात” सुनी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक ने की। इस दौरान बूथ कमेटी की बैठक भी हुई। बृजेंद्र कुशवाहा ने कार्यवाही पुस्तिका में प्रस्ताव अंकित किए। क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने राजमार्ग पर विशाल काफिले के साथ उनका स्वागत किया। रामकिशोर साहू ने मंडल कार्यालय का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में सतेंद्र त्रिपाठी, श्यामा चरण, रजनीश शर्मा, बालचंद्र राय, महेश सराफ, राघवेंद्र सेन, करण सेन, प्रमोद कुशवाहा, मुन्ना टीसी, मीनू राजावत जिला मंत्री, गायत्री पुरोहित आदि मौजूद रहीं। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *