न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey

Updated Wed, 02 Sep 2026 11:45 PM IST

एक-दो सितंबर को शाम पांच बजे तक 133.2 मिमी बारिश हुई। इससे पहले इतना पानी सितंबर के दो दिनों में नहीं गिरा।


Kanpur: 48 hours in September set a 55-year rainfall record

कानपुर में बारिश
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

पहली बार सितंबर के 48 घंटों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 55 वर्षों में सितंबर के दो दिन में 133.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है। सितंबर पूरे महीने की सामान्य औसत बारिश 169 मिमी है।


विवि के मौसम विभाग के मुताबिक एक सितंबर को 68 मिमी बारिश दर्ज की गई। 55 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक सितंबर को इतना पानी गिरा। दो सितंबर को शाम पांच बजे तक 65.2 मिमी पानी गिरा। दो दिनों में कुल बारिश 133.2 मिमी हो गई। इसके पहले एक सितंबर को सर्वाधिक बारिश वर्ष 2025 में 6.8 मिमी हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2003 में दो सितंबर को 46.4 मिमी बारिश हुई थी लेकिन एक सितंबर को बारिश नहीं हुई।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *