
ओम गुप्ता अपने परिवार के साथ
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ada43fcd8e21efcbc0f563a”,”slug”:”kanpur-om-tops-the-city-in-ca-intermediate-kavya-secures-second-place-and-rudra-pratap-singh-takes-third-2026-10-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: सीए इंटरमीडिएट में ओम ने किया सिटी टॉप, काव्य दूसरे और रुद्र प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान किया हासिल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ओम गुप्ता अपने परिवार के साथ
– फोटो : अमर उजाला
सितंबर 2026 में हुई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए गए। ओम गुप्ता ने शहर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने दोनों समूहों में 600 में से 400 अंक प्राप्त किए। काव्य गुप्ता 399 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बांदा के रहने वाले रुद्र प्रताप सिंह ने 370 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
पार्थ निगम 359 अंकों के साथ चौथे और मोहम्मद अबुजर 350 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। इन सभी छात्रों ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों समूह की परीक्षा पास की है। सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) के चेयरमैन सीए अंकुर गोयल ने बताया कि शहर से कुल 173 छात्र दोनों समूहों की परीक्षा में शामिल हुए थे। 29 ने दोनों समूहों की परीक्षा पास की है। समूह एक में 360 छात्र शामिल हुए थे जिनमें 88 सफल रहे हैंं। 16 छात्रों ने केवल समूह एक पास किया। समूह दो में 195 छात्र शामिल हुए थे जिनमें 52 को सफलता मिली है। दो छात्रों ने केवल समूह दो की परीक्षा पास की है।
विषयों को लक्ष्य बना की पढ़ाई
डिप्टी पड़ाव में रहने वाले ओम गुप्ता ने बताया कि वह 2025 से तैयारी कर रहे हैं। 12वीं की परीक्षा उन्होंने बिशप स्काॅट स्कूल से पूरी की है। यूट्यूब देखकर इन्होंने सीए बनने का सोचा था। अब उन्होंने फाइनल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उनकी बड़ी बहन भी सीएस हैं। पिता सुधीर गुप्ता का कैरीबैग का कारोबार है। मां लता गुप्ता गृहिणी हैं। ओम ने बताया कि वह विषयों को लक्ष्य बनाकर पढ़ते हैं।