कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत होली गांव के पास गश्त कर रहे पुलिस के पीआरवी वाहन में एक अनियंत्रित डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में यातायात उप निरीक्षक दिनेश भदौरिया (58) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन चालक समेत दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।


 हाईवे से गुजर रहा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया था। बताया जा रहा है कि डंपर का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे गश्त कर रहे पुलिस वाहन में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों में सिपाही एपी मनोज कुमार (46) और चालक सुरेश कुमार (38) को जिला अस्पताल ले जाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही औरैया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक उप निरीक्षक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि दरोगा की मौत व घायल पुलिस कर्मियों की सूचना परिजन को दे दी गई है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें