Death of businessman’s son: Crowds gather following Sambhav’s death

बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशलपुरी निवासी कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के बेटे संभव की संदिग्ध हालात में अपार्टमेंट से गिरकर हुई मौत की सूचना पर रविवार सुबह घर पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। विधायक सलिल विश्नोई सहित अन्य नेता व शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी पिता विशाल को सांत्वना देने पहुंचे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद दोपहर शव घर पहुंचा तो संभव की मां और बहन बदहवास हो गईं। करीब आधे घंटे बाद शव को भैरव घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया जहां पिता ने बेटे को मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंख नम नजर आई।




ऐसा संस्कारवान बेटा नहीं देखा


घर पर जुटे लोगों में हर कोई संभव के मिलनसार व्यक्तित्व और हंसमुख स्वभाव की तारीफ कर रहा था। पड़ोसी रागेंद्र के मुताबिक, संभव आज के दौर के युवाओं के लिए नजीर था। धन-वैभव का तनिक भी घमंड नहीं था। देखते ही मुस्कुरा कर नमस्ते करता था। सबसे बड़ी बात किसी भी तरह के नशे से दूर था। उसके साथ ऐसा हो जाएगा सोचा न था। वहीं संभव की मौत से घर और फैक्टरी में काम करने वाले कर्मी भी गमगीन दिखे। बोले, संभव बिल्कुल अपने पिता पर गया था। करीब दो साल से व्यापार में हाथ बंटा रहा था। कभी किसी को नाम से नहीं पुकारा। हमेशा भइया और दादा करके ही बात करता था।



Source link

अभी अभी की खबरें