Etawah News:सैफई में बच्चों के लिए अत्याधुनिक ट्रामा यूनिट शुरू – State-of-the-art Trauma Unit For Children Launched In Saifai
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) में बाल दिवस पर एक अत्याधुनिक पीडियाट्रिक ट्रामा इमरजेंसी यूनिट का उद्घाटन शनिवार को किया गया। कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चों को त्वरित और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं देना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह समर्पित यूनिट गंभीर रूप से घायल बच्चों को गोल्डन ऑवर में जीवनरक्षक उपचार देगी। नई इकाई बाल चिकित्सा आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करेगी। यह यूनिट सड़क दुर्घटनाओं, जलने और गंभीर चोटों से प्रभावित बच्चों को वयस्क वार्ड से अलग देखभाल देगी।…


