परिजनों ने कामिनी का शव रख अंतिम संस्कार रोका।

कासगंज में मंडी रोड स्थित दद्दा पब्लिक स्कूल के पास बुधवार सुबह विवाहिता कामिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। देर शाम पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था। सूचना कामिनी के मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे।

.

उन्होंने ससुराल पक्ष से बच्चों के नाम जमीन कराने की मांग की। इस मांग को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने सुबह से हंगामा शुरू कर दिया। गुरूवार की शाम तक भी कामिनी का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को शांत कराने की कोशिश की।

देखिए 2 तस्वीरें…

यह कामिनी की तस्वीर है।

यह कामिनी की तस्वीर है।

परिजनों को समझाने में जुटी पुलिस।

परिजनों को समझाने में जुटी पुलिस।

शव ससुराल के घर में फंदे पर मिला था, मायके पक्ष ने उठाए सवाल

कामिनी सहावर गेट क्षेत्र के नगला खान बहादुर निवासी स्वर्गीय छैलविहारी की बेटी थी। करीब 10 साल पहले उसकी शादी मंडी रोड निवासी प्रेमपाल के बेटे मनीष से हुई थी। मनीष मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। दंपति के दो बेटे मयंक और हर्षित बेटे हैं।

बुधवार सुबह मनीष की मां सुनीता बहू कामिनी को जगाने के लिए कमरे में गई थीं। वहां कामिनी कमरे के गेट के जंगले से फंदे पर लटकी मिली। सुनीता ने इसकी जानकारी अपने बेटे मनीष को दी। मनीष ने कामिनी को नीचे उतारा और डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना दी।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

कामिनी की मौत संदिग्ध परस्थितियों में हुई थी। गले पर कसने के निशान थे।

कामिनी की मौत संदिग्ध परस्थितियों में हुई थी। गले पर कसने के निशान थे।

अंतिम संस्कार से पहले मायके पक्ष ने रखी मांग

कामिनी की मौत के बाद उसके मायके पक्ष के लोग शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दे रहे हैं। उनका कहना है कि कामिनी के दोनों बेटों के नाम जमीन की जाए। इसी मांग को लेकर महेंद्र सिंह (चाचा), पार्वती (दादी), तालेवर (पिता) समेत रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग मनीष के घर के बाहर जमा हैं।

चाचा बोले- गला दबाकर मारा गया

कामिनी के चाचा महेन्द्र सिंह ने बताया कि जब पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर परिजन पहुंचे, मनीष के परिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए है। परिवार ने कामिनी का शव घर के बाहर रखा है। जब तक परिवार मौके पर नहीं आता अंतिम संस्कार नहीं कराएंगे।

उन्होंने मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा है कि मौत से एक रात पहले छोटे बेटे हर्षित (7) ने उससे मारपीट करते देखा था। जिस कारण उन्हें आशंका है कि कामिनी की हत्या की गई है।

पुलिस मौके पर, स्थिति संभालने की कोशिश

चौकी इंचार्ज विजयपाल सिंह ने बताया अंतिम संस्कार नहीं होने से मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है। मांग को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण अभी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका है। घटनास्थल के आसपास की कई दुकानें भी बंद हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।



Source link