कासगंज में मंडी रोड पर दद्दा पब्लिक स्कूल के पास बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव ससुराल के घर में कमरे के गेट के जंगले से फंदे पर लटका मिला। डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जा

.

मृतका की पहचान कामिनी के रूप में हुई है। वह सहावर गेट क्षेत्र के नगला खांन बहादुर निवासी छेलबिहारी की बेटी थी। करीब 10 साल पहले उसकी शादी मंडी रोड निवासी प्रेमपाल के बेटे मनीष से हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 9 और 8 साल है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मनीष की मां सुनीता सुबह अपनी बहू कामिनी को जगाने के लिए कमरे में गई थीं। वहां उन्होंने कामिनी को कमरे के गेट के जंगले से फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे मनीष को बुलाया।

मनीष ने कामिनी को नीचे उतारा। घटना की जानकारी पुलिस को डायल-112 के माध्यम से दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़ी परिस्थितियों की भी जांच की।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें