उरई,जालौन :- जालौन के आटा थाना क्षेत्र के भबुआ गांव निवासी विकाश (23 वर्ष) की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार विकाश खेत में पानी लगाने गए थे। खेत से वापस घर लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
