{“_id”:”6b02a456e53c72834409a12c”,”slug”:”aggressive-monkeys-attack-for-food-2026-11-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”खौफ में हाथरस: खाने की तलाश में आक्रामक हो रहे बंदर, तनाव की वजह से भी कर रहे हमला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अलीगढ़ रोड पर कचरे में खाने की तलाश में बंदर
– फोटो : संवाद
विस्तार
प्राकृतिक आवास व खाने की कमी के कारण बंदरों के समूह दिन पर दिन आक्रामक हो रहे हैं। लोग छत व सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस जिला अस्पताल में रोजाना लग रहीं एंटी रेबीज वैक्सीन की संख्या भयावह स्थिति को बताने के लिए काफी है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए वन विभाग अब कार्ययोजना तैयार करने में जुटा है, जबकि नगर पालिका प्रशासन भी बंदर पकड़वाने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात कह रहा है।
वर्तमान में हालात ये हैं कि शहर में गली के नुक्कड़ व चौराहों पर खुले में पड़े रहने वाले कचरे के ढेरों पर सुबह से ही बंदरों के समूह खाना तलाशना शुरू कर देते हैं। नगर पालिका की गाड़ी सुबह 10 बजे के बाद कचरा उठाना शुरू करती है। तब तक बंदर खाने के लिए उत्पात मचाते रहते हैं। कचरा उठने के बाद भी बंदरों के झुंड डलाव स्थल पर बने रहते हैं। लगातार इस आदत से बंदरों ने अब इंसानों से डरना छोड़ दिया है। ऐसे में पास से गुजरने वालों पर वे हमला करने से नहीं चूकते।
बंदरों के उत्पात की समस्या के हल के लिए अंतरविभागीय समन्वय के लिए बैठक हुई है। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में बंदर-रोधी कूड़ेदान लगाने, ठोस कचरा प्रबंधन सुधारने व कचरा ढंककर रखने पर काम शुरू कर दिया गया है। बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस
